प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ नगर पंचायत कांट स्थित प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदरीकरण कार्योंका स्थलीय निरीक्षण किया, प्रभारी मंत्री ने वन्दन योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप तेजी से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कांट नूर जहाँ ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए लगभग 1.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इसके अंतर्गत मंदिर तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग, शहीदों की स्मृति में स्मृति पार्क, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विश्रामालय, दो हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट, शीतल पेयजल एवं शौचालय सहित विभिन्न कार्य स्वीकृत हैं।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मां शीतला माता मंदिर का विकास एवं सौंदर्यीकरण मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मां शीतला माता मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी असलम खां, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कांट नूरजहां, नेता हरजीत चौहान, रजनीश कश्यप, गिरीश मिश्रा, रामलड़ैते राठौर, अमरदीप शुक्ला, रामरहीस पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े : निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान