आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक
— प्रदेशभर के चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों का भव्य समागम
लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को लखनऊ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई जिलों से आए आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारियों, राज्य कार्यसमिति के सदस्यों, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में चिकित्सकों द्वारा समाज एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और चिकित्सा समुदाय के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
