लक्ष्मण टीला में बिठूर के गंगाजल से होगा जलाभिषेक 

— पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद संगठन जलाभिषेक के लिये अडिग

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के आखिरी सोमवार 24 अगस्त को बिठूर के गंगाजल से अभिषेक किया जायेगा। पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद जलाभिषेक के लिये अडिग अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आज बिठूर पहुचकर वहां से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिये शनिवार देर शाम राजधानी लौट आये।

पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यकर्ता लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक के लिये अडिग है और इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा है कि सरकार की रोक लगने के बाद भले संगठन ने सांकेतिक जलाभिषेक कार्यक्रम के लिये कार्यकर्ताओं को संगठन के मुख्यालय एकत्र होने के लिये कहा गया है, लेकिन संगठन के कई प्रमुख नेताओं के लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक करने के उबाल को रोक पाना मुश्किल है, क्योंकि यह उनकी धार्मिक आस्था का सवाल है। 

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला ये खबर भी पढ़े : ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

इस माह के प्रारम्भ में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक की घोषणा की थी, और जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर के साथ चल रही है और उसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी एवं उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, प्रवक्ता बाबा महादेव, प्रकाश श्रीवास्तव, अनीता तिवारी सहित कई प्रमुख लोग बिठूर पहंुचकर वहां से गंगाजल लेकर देर शाम वापस लखनऊ पहंुचे है। संगठन मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति कहा गया है कि संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता 24 अगस्त की सुबह 11 बजे संगठन मुख्यालय पहंुचकर एकत्र होंगे जहां से लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना होंगे। 

बिठूर से गंगाजल लेकर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण की नगरी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूर्ववर्ती सरकारों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मिटाने का कार्य करती रही है और यही नहीं बल्कि तत्कालीन अखिलेश सरकार ने विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को तो पूरी तरह से मिटाने का कार्य किया था, लेकिन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा लक्ष्मण टीला पर लगे मुस्लिम आक्रांताओं की निशानियों को हटाकर वहां लक्ष्मण टीला और वहां स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-पाठ के लिये अन्तिम समय तक संघर्ष करती रहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...
प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को...