कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर
— रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा : प्रो.एमएलबी.भट्ट

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ–सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान" के संयुक्त तत्वावधान में " रक्तदान शिविर और व्हील चेयर दान कार्यक्रम" आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ–सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के 25 सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया और जरूरतमंद मरीजों के लिए दस दान की गईं।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी.भट्ट ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
कार्यक्रम में सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से संगठन महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय , संरक्षक प्रदीप सिंह , अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र अग्रवाल , सचिव आनंद पाण्डेय ,उपाध्यक्ष सेवा भारती सुरेन्द्र मिश्र , विनय प्रकाश तिवारी , शशांक मिश्र , मनीष पाण्डेय , अखिलेश पाण्डेय , विक्की मिश्र , दिनेश कपूर , अमित मिश्र , शिव पाण्डेय , निखिल सिंघल , डॉ. रामचंद्र रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
