केजीएमयू: ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस फॉर यंग हेमेटोलॉजिस्ट ओरिएंटेशन शुरू
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को 6वें ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस फॉर यंग हेमेटोलॉजिस्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन केजीएमयू, मेदांता, एसजीपीजीआईएमएस और सीएमसी वेल्लोर द्वारा किया जा रहा है। यंग हेमेटोलॉजिस्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत वर्ष 2017 में प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य देशभर के युवा हेमेटोलॉजिस्टों के चिकित्सकीय कौशल को विकसित करना, उनके ज्ञान को नवीनतम शोध एवं उपचार पद्धतियों से अपडेट करना तथा उन्हें भविष्य में स्वतंत्र कंसल्टेंट के रूप में कार्य करने के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम में डीएम एवं डीएनबी के विद्यार्थी, सीनियर रेजिडेंट, फेलो तथा हेमेटोलॉजी के युवा फैकल्टी भाग ले रहे हैं। इस दौरान रक्त संबंधी रोगों के उपचार एवं आधुनिक चिकित्सकीय तकनीकों के साथ-साथ मरीजों की काउंसलिंग और गंभीर अवस्था में पहुंच चुके मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
