अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture


अर्जुन रामपाल : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है। उन्होंने राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। यह कपल नार्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा। वे कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे और उनके साथ उनके करीबी दोस्त भी दिखाई दिए। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने PTI को कन्फर्म किया कि शादी गोवा के UCC फ्रेमवर्क के तहत रजिस्टर की गई थी। दिसंबर 2025 में कपल ने अपडेट दी थी कि उन्होंने लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद सगाई कर ली है।


अर्जुन रामपाल की पत्नी बनीं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स
शादी के रजिस्ट्रेशन से पहले अर्जुन रामपाल ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की थी। यह पल पॉडकास्ट के ट्रेलर में दिखाया गया था, जिसके साथ कैप्शन था, 'शहर के सबसे कूल कपल को बधाई  अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 2018 से साथ रह रहे हैं और इतने सालों में दोनों ने मिलकर एक खुशहाल परिवार बनाया है।

'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार ये खबर भी पढ़े : 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार


अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के कितने बच्चे हैं
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 2018 से साथ हैं। उनके दो बेटे हैं - अरिक, जिनका जन्म 2019 में हुआ था और अराव का जन्म 2023 में हुआ था। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ देखे जाते हैं। पब्लिक फिगर होने के बावजूद, दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक निजी रखा है। बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स साउथ अफ्रीका में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की।

अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रजिस्टर मैरिज करने से पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व सुपरमॉडल और एंटरप्रेन्योर मेहर जेसिया से हुई शादी की थी। उन्होंने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं - माहिका और मायरा। रामपाल और जेसिया ने 2018 में अलग होने की घोषणा की थी और बताया था कि यह फैसला आपसी सहमति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ लिया गया है। 2019 में उनका तलाक हो गया और रामपाल ने कहा है कि वे अब भी अपनी बेटियों की परवरिश मिल-जुलकर और अच्छे ढंग से कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

चीनी के दाम  :फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा...
कारोबार 
 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

 घी खाने के क्या है फायदा?

पेट और पाचन में सुधार:  घी में 'ब्यूट्रिक एसिड' भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों की अंदरूनी परत...
लाइफस्टाइल 
 घी खाने के क्या है फायदा?

 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा : भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते...
खेल 
 नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

अर्जुन रामपाल : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर...
मनोरंजन 
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की दूसरी शादी

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान