जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार शाम जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शाम 7:30 बजे से 8 बजे तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल

उन्होंने पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।डॉ. प्रमोद सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पुलिस और लाठी-डंडों के बल पर छात्रों एवं नौजवानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने भाजपा सरकार की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

उन्होंने भी पैलेट गन चलाने वालों और इसके आदेश देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, अरुण शुक्ला, इरशाद खान राजू.

फैयाज हाशमी, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, इकबाल हुसैन, मुहम्मद ताहिर, संदीप निषाद, गौरव कुशवाहा, रोहित सोनकर, कार्तिक मौर्या सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

नेपाल-भारत सीमा पर आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा निगरानी

काठमांडू। नेपाल-भारत सीमा के संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षा निगरानी बढ़ाई जाएगी।नेपाल गृह मंत्रालय के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल-भारत सीमा पर आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा निगरानी

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग