नाइंसाफी के खिलाफ राहुल गांधी ने हमेशा आवाज़ उठाई है-प्रमोद तिवारी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सांसद  प्रमोद तिवारी के प्रतापगढ़ एकदिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी एवम जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त देव शुक्ल के नेत्तृत्व में सैकड़ो पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने भुपियामऊ चौराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया l
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रमोद तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किए l
इस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज नाइंसाफी होती है, अन्याय होता है, अत्याचार होता है उसके खिलाफ सबसे मजबूत आवाज पूरे हिन्दुस्तान में कोई है तो वो है राहुल गांधी..। तिवारी ने कहा कि जंतर मंतर पर चले पैलेट गन से घायल साहिल को लेकर राहुल गांधी आज सांसद मार्च थाने पर पहुँचकर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे है l पैलेट गन चलाने वाले दोषियों एवं आदेश देने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना देश के युवाओं के साथ न्यायोचित होगा l
 तिवारी ने कहा की जवाब तो देना ही होगा कील लगी लाठी का जवाब,AK47 का जवाब,पैलेट गन का जवाब,आंसू गैस के गोले का जवाब l
 तिवारी ने कहा कि हर भाजपाई चंदा चोर नहीं है भाजपा में एक से एक अच्छे लोग है लेकिन यह कहना पड़ेगा कि हर चंदा चोर भाजपा में है l
तिवारी ने कहा की महंगाई आज चरम पर है, चीनी,दाल सहित खाद्य सामग्री आसमान छू रही है, किसानों को पहले बिजली नहीं मिली अब उर्वरक की मारामारी है जबकि ये सीधे पैदावार पर असर डालेगी l इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र व प्रदेश सरकार की है l
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पण्डित श्याम किशोर शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, इरफान अली,विजय शंकर त्रिपाठी,राम शिरोमणि वर्मा,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर,प्रमोद कुमार तिवारी,मौलाना वाहिद,सरोज कश्यप,इन्द्रानंद तिवारी,काशी नारायण मिश्र, विमल सिंह, अशोक सिंह,सुरेश कुमार सरोज,डॉ. दीपक शुक्ल, चन्दन पाण्डेय,राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी,भवानी शंकर दूबे,दुर्गेश तिवारी,रविंन्द्र मिश्र,राधे शयम दूबे,महेन्द्र मिश्र,प्रदीप द्विवेदी,सुरेश मिश्र,सूर्य प्रकाश शुक्ल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

नेपाल-भारत सीमा पर आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा निगरानी

काठमांडू। नेपाल-भारत सीमा के संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षा निगरानी बढ़ाई जाएगी।नेपाल गृह मंत्रालय के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल-भारत सीमा पर आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा निगरानी

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भाभी की हत्या, 24 घंटे में देवर गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग