रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान
21 लाख के मोबाइल बरामद
ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम या खोए हुए 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस पहल से अपना खोया मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने ललितपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त खोए व गिरे मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस टीम और थानों पर गठित पुलिस टीमों को मोबाइल बरामदगी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से देश के कई राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कंपनियों के कुल 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए ललितपुर पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 111 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई से उन नागरिकों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम होने के बाद वापस मिलने की उम्मीद कम हो गई थी। मोबाइल फोन की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम के प्रयासों की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की और टीम को पुरस्कृत किया। इसमें सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पंवार, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल तिवारी, हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल मो. आमिर, कांस्टेबल मोहित सिंह आदि शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
