कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत
लखनऊ। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा लखनऊ द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने स्वागत किया ।
इस अवसर पर बृजेश पाठक ने कहा कि संत रविदास का जीवन और विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सामाजिक भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए सभी को समान दृष्टि से देखने का संदेश आज भी प्रासंगिक है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्वेदी ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता का मजबूत आधार हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि उनकी वाणी और विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, लव कुश त्रिवेदी सहित कई श्रद्वालु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
