करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर कूलर से जीआई पाइप (लोहे के तार/पाइप) में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कल्याणी बाई यादव (54 वर्ष) और उनके 23 वर्षीय बेटे मधुसूदन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सूखने के लिए टंगे कपड़े निकालने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई।

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

अपनी मां को करंट से चिपका देख उसे बचाने के लिए पहुंचा 23 वर्षीय बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ बेटी से मिलने छत्तीसगढ़ नगर आई थी। मृतका मूल रूप से धरसींवा के कूंरा गांव की रहने वाली थी, जहां उनका परिवार कृषि कार्य करता है।

पुलिस के अनुसार, महिला की बेटी छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए यहां आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर वह कपड़े निकालने के लिए बालकनी में गई थी।

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट से चिपका देख उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत छत्तीसगढ़ नगर स्थित घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों की तकनीकी पुष्टि हो सके।

शुरुआती जांच और मौके के निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों ने बयान दिया कि घर के भीतर चल रहे कूलर की बॉडी से शॉर्ट सर्किट हुआ था।

कूलर का सीधा संपर्क बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए बंधे लोहे के (जीआई) पाइप और तारों से था, जिससे पूरी बालकनी में हाई-वोल्टेज करंट फैल गया।

पुलिस के मुताबिक, महिला कपड़े निकालने गई थी और करंट की चपेट में आ गई। मां को तड़पता देख उसे बचाने की कोशिश में बेटा भी करंट की जद में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर कूलर से जीआई पाइप (लोहे...
छत्तीसगढ़ 
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग