शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। साइबर थाना रायपुर पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से की गई है ।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर रेंज पुलिस की विशेष टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में इस बड़ी सफलता का खुलासा किया।

आरोपितों को तकनीकी साक्ष्य और बैंक ट्रांजेक्शन ट्रैक करके गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ितों से कुल 1.15 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार

बताया गया है कि आरोपित फर्जी कंपनियां बनाकर, फर्जी सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपितों के उपयोग किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के संबंध में देश के अलग-अलग राज्यों के 20 से अधिक थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले मामले में पलारी थाना क्षेत्र में पीड़ित डागेश चंद्राकर से 69 लाख रुपये की ठगी की मुख्य शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले में थाना पलारी में अपराध क्रमांक 383/24, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी और फर्जी सिम का इस्तेमाल किया।

शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास को पुलिस की टीम ने गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपित फर्जी बैंक खातों को मैनेज करने और ठगी की रकम को ट्रांसफर कराने में शामिल थे।

जांच में यह भी सामने आया कि उनके इस्तेमाल किए गए बैंक खातों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

दूसरे मामले में भाटापारा सिटी थाना क्षेत्र के मुकेश विश्वकर्मा से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत पर थाना भाटापारा सिटी में अपराध क्रमांक 513/24, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनुज सेन इस नेटवर्क का मुख्य मास्टरमाइंड (सरगना) है, जिसे मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। यह मूल रूप से कटनी का निवासी है।

इसका मुख्य काम जबलपुर और इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाकर फर्जी कंपनियां तैयार करना और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाना था।

तीसरे मामले में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के वेदप्रकाश बघेल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 34 लाख रुपये की ठगी की गई थी। मामले में थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 659/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस जांच में विक्की लक्ष्मीचंद राहंगडाले, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपित ने फर्जी कंपनी और फर्जी सिम का इस्तेमाल किया तथा अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान के जयपुर जाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए। इन्हीं खातों में पीड़ित से ठगी की रकम जमा कराई गई।

रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपितों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को आज सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

रायपुर। साइबर थाना रायपुर पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में...
छत्तीसगढ़ 
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

कटिहार। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन...
बिहार 
कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात रील बनाने के...
बिहार 
रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत