कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

हल्दी का नमूना प्रयोगशाला जांच में फेल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई करीब 398 किलो हल्दी पाउडर गायब मिलने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रयोगशाला जांच में हल्दी पाउडर का नमूना अधोमानक और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सीज खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखना संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता की जिम्मेदारी थी। जांच में सीज हल्दी गायब मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए चकेरी पुलिस में तहरीर दी गई और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कराई गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 11 जून को एफ-27, चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया था। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता आशीष कुमार चौरसिया मौजूद मिले।

प्रतिष्ठान के मालिक और खाद्य लाइसेंसधारक के रूप में विजय चौरसिया का नाम सामने आया। निरीक्षण के दौरान टीम को 16 बोरियों में करीब 400 किलो हल्दी पाउडर मिला।

दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास ये खबर भी पढ़े : दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास

संदेह होने पर दो किलो हल्दी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। शेष करीब 398 किलो हल्दी पाउडर को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया था। इसकी कीमत करीब एक लाख 19 हजार रुपये बताई गई है।

10 अगस्त को प्राप्त प्रयोगशाला रिपोर्ट में हल्दी पाउडर का नमूना अधोमानक और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया।

इसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश और सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने 11 अगस्त को प्रतिष्ठान का दोबारा निरीक्षण किया।

इस दौरान सीज की गई करीब 398 किलो हल्दी प्रतिष्ठान में नहीं मिली। जांच में सामने आया कि सुरक्षित अभिरक्षा में दी गई हल्दी को प्रतिष्ठान से हटा दिया गया था।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सीज की गई खाद्य सामग्री को हटाना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने प्रतिष्ठान के मालिक विजय चौरसिया, खाद्य कारोबारकर्ता आशीष कुमार चौरसिया और रिंकू चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स...
खेल 
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

एलडीए की खुदाई से बने गहरे गड्ढे में डूबकर 16 वर्षीय छात्र की मौत

गोसाईगंज, लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को नागपंचमी के पर्व के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 