ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192/7 रन बनाए।

राइडर्स को वंश मेहरा और अर्पित राणा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 62 रन जोड़े। मेहरा ने 35 और राणा ने 33 रन बनाए।

इसके बाद मयंक रावत ने 23 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 40 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि सूर्यांश रैना ने 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टाइगर्स की ओर से ऋषभ शर्मा ने 3/34 और लक्ष्मण ने 2/31 विकेट लिए।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने से उसकी स्थिति कमजोर होती गई। टीम 10.2 ओवर में 94/4 पर पहुंच गई।

रॉटरडैम डॉकर्स की जर्सी लॉन्च, जोंटी रोड्स व जॉन अब्राहम ने किया अनावरण ये खबर भी पढ़े : रॉटरडैम डॉकर्स की जर्सी लॉन्च, जोंटी रोड्स व जॉन अब्राहम ने किया अनावरण

इसके बाद कप्तान हिम्मत सिंह और लक्ष्य थरेजा ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की। हालांकि, मयंक रावत ने हिम्मत को 31 रन पर आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी।

इसके बाद टाइगर्स की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई। राइडर्स के लिए आशीष मीना ने 3/32 और मयंक यादव ने 2/9 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 5 हिरासत में

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में छोटे तालाब के धोबीघाट के पास मिले 17 वर्षीय किशोर के अंधे कत्ल...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 5 हिरासत में

संसद सत्र में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संसद...
संसद सत्र में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- प्रमोद तिवारी

यवतमाल के टाकली झील में डूबने से तीन छात्रों की मौत

मुंबई। यवतमाल जिले के टाकली झील में सोमवार शाम को तैरने गए जाजू कॉलेज के तीन छात्रों की डूबने से...
महाराष्ट्र 
यवतमाल के टाकली झील में डूबने से तीन छात्रों की मौत

एनएच-20 पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत

खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-20 पर कुंदी बरटोली के समीप सोमवार की शाम में दो बाइकाें की आमने-सामने हुई...
झारखंड 
एनएच-20 पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स...
खेल 
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया

उत्तर प्रदेश

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

एलडीए की खुदाई से बने गहरे गड्ढे में डूबकर 16 वर्षीय छात्र की मौत

गोसाईगंज, लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को नागपंचमी के पर्व के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एलडीए की खुदाई से बने गहरे गड्ढे में डूबकर 16 वर्षीय छात्र की मौत