यवतमाल के टाकली झील में डूबने से तीन छात्रों की मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। यवतमाल जिले के टाकली झील में सोमवार शाम को तैरने गए जाजू कॉलेज के तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। तीनों छात्र बीएससी कंप्यूटर कोर्स के प्रथम वर्ष में पढ़ रहे थे।

रेस्क्यू टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे की तलाश के बाद शाम 7.30 बजे तीनों के शव बरामद किए। इस मामले की छानबीन यवतमाल पुलिस कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतकों की पहचान पीयूष विनोद यादव (19), प्रथमेश सुनील यादव (19), दोनों निवासी पिंपलगांव और प्रसाद नितिन सातपुते (19), निवासी बोरगांवपुंजी, तहसील आर्णी के रूप में हुई।

मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी में कथित धोखाधड़ी की जांच का आश्वासन ये खबर भी पढ़े : मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी में कथित धोखाधड़ी की जांच का आश्वासन

पीयूष और प्रथमेश चचेरे भाई थे, जबकि प्रसाद पढ़ाई के लिए यवतमाल आया था। तीनों छात्र सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दोपहिया वाहन से टाकली झील क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां फोटो शूट करने के बाद वे तैरने के लिए झील में उतर गए।

इसी दौरान पानी की गहराई और जलस्तर बढऩे के कारण तीनों डूब गए। उनके कॉलेज बैग, कपड़े और चप्पलें झील के किनारे मिलीं।

तीनों के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर टाकली के ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण पुलिस, राजस्व विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।

तीनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

रायपुर। साइबर थाना रायपुर पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में...
छत्तीसगढ़ 
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

कटिहार। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन...
बिहार 
कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात रील बनाने के...
बिहार 
रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत