नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

महाराष्ट्र के कोलाबा में नौसैनिक के घर से नाविक, उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चों का मिला शव 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई। महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के घर पर मृत पाए जाने से सनसनी फैल गई। बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई गई है। नेवीनगर पुलिस ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नेवीनगर में स्थित नेवी क्वार्टर से एक नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नाविक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दोनों बच्चों की मौत की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। प्रथम दृष्टया आशंका है कि बच्चों की मौत जहर दिए जाने से हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी में कथित धोखाधड़ी की जांच का आश्वासन ये खबर भी पढ़े : मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी में कथित धोखाधड़ी की जांच का आश्वासन

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचकर्ता परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

भारतीय नौसेना ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि कोलाबा के नेवी नगर में एक नौसैनिक अपने परिवार के साथ 15 अगस्त को घर पर मृत पाए गए। नौसेना ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नौसेना जांच में हरसंभव सहयोग कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए खोलकर फरार हुए चोर

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद कॉलोनी में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने शनिवार की रात एक...
मध्य प्रदेश 
घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए खोलकर फरार हुए चोर

नशे में स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को हटाओ, वरना होगा आंदोलन: अभिजीत दीपके

शिक्षा अधिकारी को दी आंदोलन की चेतावनी मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के मामला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक...
महाराष्ट्र 
नशे में स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को हटाओ, वरना होगा आंदोलन: अभिजीत दीपके

नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, पुलिस ने शुरू की जांच मुंबई। महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय...
महाराष्ट्र 
नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत