स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक झा ने फहराया तिरंगा
पुलिसकर्मियों को दिलाई स्वतंत्रता दिवस की शपथ
रामनाथ सिंह, बिजनौर सवांददाता
- देश की एकता-अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का किया आह्वान
बिजनौर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पुलिस लाइन बिजनौर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की।
.jpeg)
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
