स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत से गूंजा परिसर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

  • डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सैनिकों व विशिष्टजनों को किया सम्मानित

बिजनौर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह, पूर्व सैनिकों एवं अन्य विशिष्टजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों का त्याग एवं बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

साइकिल चोरी में फंस गया साहब, छुड़ा दीजिए ये खबर भी पढ़े : साइकिल चोरी में फंस गया साहब, छुड़ा दीजिए

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से पूरा वातावरण ओत-प्रोत रहा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, पुलिस ने शुरू की जांच मुंबई। महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय...
महाराष्ट्र 
नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत