जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने मरीजो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करने के उद्देश्य से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार की साँय  स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया और मरीजो से उपचार एवं दवा आदि के बारे में जानकारी हासिल की।
 उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों व परिजनों से सीधी बातचीत की। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा इलाज अथवा चिकित्सकों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत नही की।

जिलाधिकारी ने ट्रॉमा सेंटर व सौ शैय्या में सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ आवश्यक निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन को दिये।
 उन्होंने ने स्पष्ट किया कि 24x7 संचालित होने वाले इस अस्पताल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान 
 अस्पताल में तैनात सफाई कर्मियों को नियमित सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं।
सौ शैय्या में एक नवजात बच्चे को परिजन द्वारा गोद मे देख पूछा कि बच्चे को इस तरह गोद मे लेकर क्यो खड़ी हो, तो उन्हें बताया कि डिलेवरी के बाद पलंग नही मिला है। तो उन्होंने सीएमएस नवीन जैन से जानकारी चाही तो मौके पर मौजूद स्टाफ से पूछा और पलंग की व्यवस्था के लिये निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा और संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत नर्सों एवं मेडिकल स्टाफ को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि परिजनों को दिखाने के लिए बच्चे को बेड से बाहर न लाया जाए, बल्कि परिजनों को बारी-बारी से मरीज के बेड तक ले जाकर ही नवजात को दिखाया जाये।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। दिन हो, दोपहर हो या रात- समय-समय पर स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। ताकि आम जनता को बिना किसी बाधा के त्वरित एवं बेहतर चिकित्सीय सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यदि कोई शिकायत संज्ञान में आती है, तो उस पर तत्काल एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन, दिलशाद खान, नरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, कर्तव्य और निष्ठा की दिलाई शपथ

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, कर्तव्य और निष्ठा की दिलाई शपथ

तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कौशाम्बी।जिले के सरायकेल थान क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान खुलेआम असलहा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने मरीजो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

सत्ता भोगियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए समय नहीं है -- सतेन्द्र जैन

  फिरोजाबाद, देश की आजादी के जश्न में डूबे जिम्मेदारों को दलित बस्ती में सड़क नाली खरंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं वार्ड...
सत्ता भोगियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए समय नहीं है -- सतेन्द्र जैन

नगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अकबरपुर, अम्बेडकरनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर, अम्बेडकरनगर परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण...