पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार
बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-03.08.2026 को थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चैन व लॉकेट झपटने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/2026 धारा-304, 317(2) BNS से संबंधित दो अभियुक्ताओं शशिकला उर्फ मीना पत्नी राजदेव उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी मुडियारी थाना महुली जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0),शांति देवी उर्फ गुड्डी पत्नी पप्पू उर्फ पारस उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी भुवरिया थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) अभियुक्त पप्पू उर्फ पारस पुत्र बीरजा उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी भुवरिया थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) को मुखबिर ख़ास की सूचना पर आज शुक्रवार को टेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटे गए एक अदद पीली धातु का कटा हुआ चैन, एक अदद पीली धातु का लॉकेट व रुपये 2,070/- नगद बरामद किया गया |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
