तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर- हरीश द्विवेदी

तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  और साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाल गयी। शुक्रवार को 121  मीटर तिरंगा लिये हड़िया चौराहा से बरदहिया बाजार तक निकली तिरंगा यात्रा में  हजारों की संख्या में माताएं बहनंे आम जनमानस के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाये।  इस दौरान आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया. यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद असम के प्रभारी  हरीश द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान देश की स्वतंत्रता, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद करने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का भी अवसर है।  तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।
भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने  कहा कि इससे नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना और मजबूत होगी।  ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ने और राष्ट्र के प्रति सामूहिक भावना को सशक्त बनाने का अवसर मिलता है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विद्यामणि सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से लोग उमडे उससे देश भक्ति का उत्साव विकसित हुआ है।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,  प्रमोद पाण्डेय,  राम प्रकाश चौधरी उर्फ मोदू, जगदीश शुक्ला, दिलीप पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, दुष्यंत विक्रम सिंह, विनय यादव, कर्मेंद्र चौहान, पिंटू यादव, अनिल चौधरी, वागीश सिंह, रमेश कुमार, राहुल चौधरी, सोनू कुमार, रामजी चौधरी ेके साथ ही   बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी साउघाट ब्लॉक ग्राम प्रधान,  क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

  लखनऊ । अगले वर्ष यानी 2027  में होने वाली जनगणना को लेकर तैयार हो जाइए। जनगणना निदेशालय ने शुक्रवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

निजी डेटा सेंटर को छूट देने की कोशिश पर रोक की मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल और थाना गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 दिन पहले हुई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चौधरी खेड़ा गांव में बुधवार की रात पैदल रेलवे लाइन पार करते समय...