पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

WhatsApp Image 2026-08-14 at 6.53.48 PMगोसाईगंज लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल और थाना गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 दिन पहले हुई लूट की घटना का सफल अनावरण कर दिया है।पुलिस ने लूट में शामिल 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.50 लाख रुपये नगद, लूट के पैसों से खरीदे गए आईफोन और एंड्रॉयड मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है।

थाना गोसाईगंज के महुरा निवासी राहुल कुमार पुत्र काशीराम ने 8 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि 6 अगस्त की शाम वह जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। महुरा खुर्द के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर डंडे से हमला किया और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में नगदी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और डीएल भी था। इस संबंध में गोसाईगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

लालच में अंधा बेटा! मृत पिता के शव से कागज पर लगवाया अंगूठा ये खबर भी पढ़े : लालच में अंधा बेटा! मृत पिता के शव से कागज पर लगवाया अंगूठा

सैकड़ों सीसीटीवी खंगालने के बाद पकड़ में आये अभियुक्त 

घटना के खुलासे के लिए डीसीपी ने 5 टीमें गठित की थीं। सर्विलांस सेल ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए और टीमों ने करीब 150-200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी आधार पर 14 अगस्त की रात पुलिस ने अरुण कुमार उर्फ गोल्डी व शिवा निवासीगण पद्मिनीखेड़ा, थाना मोहनलालगंज चंचल यादव उर्फ लाला निवासी सरायजोगा, थाना सोहरामऊ, उन्नाव व शुभम रावत निवासी औलाद अली का पुरवा थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुभम को पता था कि राहुल रात में जनसेवा केंद्र का भारी कैश लेकर अकेले घर जाता है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने रेकी कर लूट की योजना बनाई। वारदात वाले दिन शुभम ने सूचना दी और बाकी तीनों ने सड़क पर घात लगाकर राहुल पर हमला कर दिया।

लूटे गए पैसों से उन्होंने मोबाइल खरीदे और होटलों में पार्टी की। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 1.5 लाख रुपये, एक आईफोन 12 प्रो, एक ओप्पो F-33, वादी के कागजात और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शिवा का एक आपराधिक इतिहास भी है। उस पर थाना मोहनलालगंज में एक मुकदमा पहले से भी दर्ज है।

पुलिस टीम की गई पुरुस्कृत

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो मुस्ताक ने बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग की ट्रामा सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

लखनऊ। पावर कार्पोरेशन के अन्तर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का 107 दिनों में 82 दुर्घटनाएं हुई,...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग की ट्रामा सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट