गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— विशेषज्ञों की निगरानी में मिलेगा इलाज 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 6.02.40 PM

लखनऊ। प्रदेश में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मोबाइल हेल्थ यूनिट्स की शुरुआत की गई। शुक्रवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश शासन और पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को फ्लैग ऑफ किया गया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘ सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग ए हेल्थियर भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत भी की।
शहीद पथ स्थित लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के जरिए ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर रहेगा, जहां लोगों को जांच और उपचार के लिए दूर अस्पतालों तक जाना पड़ता है। यूनिट्स के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और जरूरी चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमारा खास फोकस महिला और शिशुओं के स्वास्थ्य पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत गंभीर या जटिल बीमारी के मामलों में मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा। समारोह में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की ओर से उत्तर प्रदेश में मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य कल्याण पहल का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरों से जुड़ी स्वास्थ्य जरूरतों पर विशेष ध्यान देना है। कार्यक्रम में सेशेल्स गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त हैरीसोया लतियाना, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह, हिंदुजा ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट डॉ. एसके चड्ढा, आरएमएलआईएमएस निदेशक प्रो. सीएम सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग और हिंदुजा समूह के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीवी एकेडमी में गूंजे वंदे मातरम् थीम कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत ये खबर भी पढ़े : एसडीवी एकेडमी में गूंजे वंदे मातरम् थीम कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी