एसडीवी एकेडमी में गूंजे वंदे मातरम् थीम कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत
आईटीबीपी जवानों और बैंड पार्टी की शानदार प्रस्तुति से माहौल हुआ देशभक्तिमय
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
- देशभक्ति गीतों ने भरा जोश, लोगों में जागा राष्ट्रप्रेम का जज्बा
मोहनलालगंज,लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एस डी वी एकेडेमी मोहनलालगंज के रानीखेड़ा डेहवा, निकट वेदा क्योर द मेडिसिटी हॉस्पिटल में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत “वंदे मातरम्” थीम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के डीआईजी आर. एस. चंदेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के वीर जवानों एवं बैंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर एस डी वी एकेडेमी के प्रधान प्रबन्धक एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के लखनऊ मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में कमांडेंट पवन कुमार, डिप्टी कमांडेंट सतीश कुमार यादव सहित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर संतराम यादव, डॉ. आशीष कुमार, संदीप सिंह, सुजय, रितेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
