“हर घर तिरंगा” के तहत एसपी बहराइच के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का दिया संदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

बहराइच। आज “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच  विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

तिरंगा यात्रा में अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया । तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन बहराइच से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पर सम्पन्न हुई । तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यस्थलों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

WhatsApp Image 2026-08-14 at 19.08.43 (2)

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। हम सभी देश की रक्षा, शांति एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहें और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यह तिरंगा यात्रा जारी रहेगी। 

साथ ही इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करें तथा देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखने और “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गयी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी