तिरंगे की आन, बान और शान के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए युवा, कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
- हाथों में तिरंगा, जुबां पर जयकारे; गूंजा ‘भारत माता की जय’
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के पूर्व राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से खुसेहटी पेट्रोल पम्प से रामसनेही घाट मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए यात्रा में सम्मिलित लोगों ने पूरे मार्ग में भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं गौरव को अभिव्यक्त किया। लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया।

इस अवसर पर भाजपा के नि. जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, असंख्य बलिदानों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के प्रति कृतज्ञता की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
श्री तिवारी ने तिरंगा यात्रा में सहभागी सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, युवाओं,कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति के उत्साह ने इस यात्रा को भव्य एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर भव्य तिरंगा सम्मेलन में। हिंदू राष्ट्र शक्ति प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अनु, मंडल अध्यक्ष अयोध्या अभिषेक सिंह, ठाकुर शिवम सिंह जिला अध्यक्ष बाराबंकी, प्रशांत पांडे जिला प्रभारी, नरेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, शिवकुमार जिला सदस्य, विशेष सिंह,वीरेंद्र कुमार,अविरल वर्मा,सचिन यादव, वीरेंद्र कुमार, अवधेश मिश्रा, दीपक कौशल, रामेश्वर जायसवाल, प्रभाकर तिवारी, विनीत तिवारी, अभिषेक सिंह, राहुल यादव , सतीश यादव,भीम,सचिन रावत आदि युवा बल उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
