आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोतवाली में सौंपा ज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी वाला एक पोस्ट सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धर्मेन्द्र दरियाबादी नाम से फ़ेसबुक पर पोस्ट किया गया था वायरल पोस्ट में वर्ष 2027 में महिलाओं को 50 हजार रुपये में बेचने जैसी आपत्तिजनक बात लिखी गई है।
पोस्ट को लेकर एक महिला ने विरोध जताते हुए कोतवाली रामसनेहीघाट में ज्ञापन सौंपा। महिला ने पुलिस से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
महिला का कहना है कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी महिलाओं के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने और पोस्ट से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
