नोएडा में नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

महिलाओं को झांसे में लेकर हड़पते थे सोने के जेवर, 8.5 किलो से ज्यादा नकली सोना और तीन लाख रुपये बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। जिले के थाना बिसरख पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने और पैसों का लालच देकर उनसे ज्वैलरी हड़पने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत गिरोह के पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें में दंपती और उसका पुत्र भी शामिल है। आरोपिताें के कब्जे से पीली धातु के मोतियों के दो गुच्छे और सिक्के समेत कुल 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु (नकली सोना), तीन लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, नौ मोबाइल बैटरी और एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपित लोगों को अपने जाल में फंसाकर नकली सोना असली बताकर उसके बदले रुपये ऐंठते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को एक महिला फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गया। कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। उसने बताया कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है और वह घर से रुपये लेकर आया है। उसके पास बैग में काफी पैसे होने की बात कही गई।

पैदल टहल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हालत गम्भीर ये खबर भी पढ़े : पैदल टहल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हालत गम्भीर

महिला के पास बैठे व्यक्ति ने उनसे कहा कि दोनों मिलकर उसकी मदद करेंगे और रुपये आपस में बांट लेंगे। इसके बाद आरोपित ने महिला को झांसे में लेने के लिए अपनी सोने की अंगूठी देने की बात कही और महिला से भी ज्वैलरी देने को कहा। आरोपिताें की बातों में आकर महिला ने अपनी गले की चेन और कानों के कुंडल उन्हें दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपित महिला को गुमराह कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी का सहारा लिया। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को नेफोवा छठ घाट की ग्रीन बेल्ट से पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान फिरोजाबाद निवासी किशोर राय (42), विशाल राय (21), संजू राय (30), सेवा राम राय (60) और मीना (56) शामिल हैं। आरोपित किशोर राय आरोपी सेवा राम राय और मीना का पुत्र है। सभी आरोपित मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में शाहबेरी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

निजी डेटा सेंटर को छूट देने की कोशिश पर रोक की मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल और थाना गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 दिन पहले हुई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चौधरी खेड़ा गांव में बुधवार की रात पैदल रेलवे लाइन पार करते समय...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

जेन अल्फ़ा का प्रदर्शन,जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री कार से उतरे

शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर, मंत्री ने कहा मामले को होगा निस्तारण 