NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

डिजिटल साक्ष्यों की होगी पड़ताल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूरक चार्जशीट के साथ जांच रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई कर रही राऊज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट के स्पेशल जज अजय गुप्ता ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को इस मामले की आगे और जांच करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि डिजिटल साक्ष्य और डाटा को लेकर आगे जांच करके रिपोर्ट पूरक चार्जशीट के साथ दाखिल करें।

कोर्ट ने कहा कि तथ्यों से ये साफ है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और संज्ञान लेने के बाद चार्जशीट पर अभी सुनवाई होनी है। ऐसे में आगे जांच की इजाजत दी जाती है। इससे पहले 12 अगस्त को कोर्ट ने सीबीआई की 13 आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। सीबीआई ने यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार को आरोपित बनाया है। ये सभी आरोपित अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप ये खबर भी पढ़े : रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

सीबीआई ने सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2), भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) और 13(1)(ए) और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट की धारा 10 ,धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसके पहले कोर्ट ने तीन आरोपितों मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

चार्जशीट पर सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कहा गया था कि इस मामले में 12 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके तुरंत बाद 72 अफसरों और आठ साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरु की गई। सीबीआई ने महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और दूसरे राज्यों के 92 स्थानों पर छापे मारे। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 13 मई को की गई थी।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अजय राय का बाट्सप बैन

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बाट्सप एकाउंट को बैन कर दिया गया है। इसे लेकर पाार्टी नेताओं ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय का बाट्सप बैन

कांग्रेस 1947 में एक बार अड़ गई होती तो देश का विभाजन नहीं होता : योगी

राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 1947 में एक बार अड़ गई होती तो देश का विभाजन नहीं होता : योगी

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का खुला पोर्टल

लखनऊ। मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का खुला पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अजय राय का बाट्सप बैन

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बाट्सप एकाउंट को बैन कर दिया गया है। इसे लेकर पाार्टी नेताओं ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय का बाट्सप बैन

कांग्रेस 1947 में एक बार अड़ गई होती तो देश का विभाजन नहीं होता : योगी

राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 1947 में एक बार अड़ गई होती तो देश का विभाजन नहीं होता : योगी