रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

जेपीएससी अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अधिकारियों ने की बातचीत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस बोली- असामाजिक तत्वों की जांच के लिए पहुंचे थे

रांची। जेपीएससी में अनियमितता के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के धरना स्थल पर देर रात हलचल देखने को मिली। आरोप है कि पुलिस के अधिकारी अंधेरे में छात्रों को धरनास्थल से हटाने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, अधिकारियों के पहुंचने की खबर मिलते ही भाजपा विधायक राज सिन्हा समेत कई नेता भी मौके पर पहुंच गए थे।अपनी मांगों को लेकर छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास अपना धरना दे रहे हैं। हालिया विधानसभा मार्च के बाद देर रात प्रदर्शन स्थल पर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां देखी गईं।

बताया गया कि धरना स्थल पर देर रात अधिकारियों, छात्र नेताओं और नेताओं के बीच बातचीत का दौर चला। इस दौरान, विधानसभा मार्च के दौरान हुए घटनाक्रम और छात्रों के आंदोलन को लेकर स्थिति पर चर्चा की गई। फिलहाल, छात्र अपनी मांगों को लेकर अब भी धरना स्थल पर डटे हुए हैं। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि प्रशासन छात्रों को डराने-धमकाने आया था और रात में विरोध-प्रदर्शन वाली जगह को खाली कराने की कोशिश कर रहा था। हम यह देखने आए कि क्या हो रहा है।"

झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास ये खबर भी पढ़े : झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास

12aug21345

उन्होंने कहा कि प्रशासन को इतना कमजोर नहीं होना चाहिए कि वह अंधेरे की आड़ में छात्रों को हटाने की कोशिश करे। अगर वे छात्रों को हटाना चाहते हैं या कोई कार्रवाई करना चाहते हैं, तो उन्हें दिन के उजाले में आकर ऐसा करना चाहिए। रात में छात्र कहां जाएंगे?भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाए कि पुलिस अधिकारी यहां छात्रों को जबरन हटाने आए। वे उन्हें बलपूर्वक हटाने के लिए यहां आए थे। उन्होंने कहा, "आपको यह समझना होगा कि रात के समय ऐसा करना और इस तरह लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह एक लोकतांत्रिक देश है और आप इस तरह से व्यवहार नहीं कर सकते। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।"

भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यहां आकर छात्रों पर दबाव बनाना, खासकर रात के समय, ऐसा काम है जो मुझे लगता है कि अंग्रेजों ने भी नहीं किया होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि छात्र अकेले हैं। कल उनके साथ लाखों लोग थे। आज उन पर दबाव बनाना प्रशासन की गलती होगी।छात्र नेता राजेश प्रसाद ने कहा, "यहां एसएसपी, एसपी और डीसी समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने धरना स्थल का दौरा किया। सबसे पहले, वे भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिले और उनके नाम व घर के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। बातचीत के बाद डीसी बाहर आए और जेएसएससी सीजीएल के उम्मीदवारों को बुलाया। उन्होंने सीजीएल अभ्यर्थियों से सवाल जवाब किए।"

राजेश प्रसाद ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल को रद्द किए जाने की हमारी मांग उचित है और इसका एक आधार भी है। यह आधार भी सीआईडी की तरफ से तैयार किया गया, लेकिन इसे कोर्ट में जमा नहीं किया गया था। छात्र नेता ने कहा कि सरकार से हमारा यही अनुरोध है कि हमारी मांग को धरातल पर उतारें और सीआईडी की रिपोर्ट में दर्ज लोगों के बयानों को दाखिल करें।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि वे प्रदर्शन स्थल पर असामाजिक तत्वों को देखने आए थे। सिटी एसपी पारस राणा ने कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व और बाहरी लोग, जिनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई थी, यहां मौजूद हैं, इसलिए हम उनकी पहचान की पुष्टि करने और जांच करने आए थे। हम कुछ छात्रों से मिलने भी आए थे।"सीओ शिव शंकर पांडे ने आईएएनएस से कहा, "हम यहां सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए आए कि भीड़ में कोई असामाजिक तत्व तो नहीं घुस आया है और कोई गड़बड़ तो नहीं कर रहा है।"

सीओ शिव शंकर पांडे ने यह भी बताया कि पुलिस छात्रों की एक प्रोफाइल भी बनाना चाहती है, जिसमें उनके नाम और पते हों, ताकि छात्र खुद भी किसी भी अवांछित तत्व पर नजर रखने में मदद कर सकें और जिला प्रशासन के लिए भी स्थिति पर नजर रखना आसान हो जाए। हमारे आने का यही मकसद है।उन्होंने कहा कि डीसी और एसपी भी यहां पहुंचे थे। वे सिर्फ निरीक्षण करने के लिए यहां पहुंचे थे। शिव शंकर पांडे ने कहा कि यह छात्रों और हमारी जिम्मेदारी है कि प्रदर्शन स्थल पर असामाजिक तत्व और शराबी न पहुंचें। इसी उद्देश्य से हम लोग यहां पहुंचे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर...
उत्तर प्रदेश 
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

आग लगने का कारण अज्ञात है और यह पता लगाने के प्रयास जारी
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश 
नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिराग नगर में...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर...
उत्तर प्रदेश 
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश 
नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या