मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

भूस्खलन के कारण चाल के पास बने 2-3 कमरों पर मलबा गिर गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुंबई। मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन हो गया है, जिसकी वजह से मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। सूचना पर बीएमसी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हुए हैं। 

बीएमसी की ओर से बताया कि 12 अगस्त की सुबह कुर्ला (पश्चिम) के चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन की खबर मिली। भूस्खलन के कारण चाल के पास बने 2-3 कमरों पर मलबा गिर गया। आशंका है कि छह से आठ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य जारी है और दमकल विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस, एनडीआरएफ और बीएमसी के 50 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि हादसा बुधवार की सुबह 4:32 बजे हुआ।

मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

इस हादसे में अभी दो घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। घायलों की पहचान सोहेल अंसारी (18 साल) और मोहम्मद अंसारी (14) के रूप में हुई है। वहीं, दो शव मलबे से बरामद हुए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया। राजावाड़ी अस्पताल के सीएमओ डॉ. विशाल ने हादसे में साहिल अंसारी (28) और मोहम्मद समीर (14) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सूचना मिलते ही बीएमसी मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढाकने ने भूस्खलन स्थल का दौरा किया।डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया, "बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है। अभी तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। घटना स्थल पर बचाव दल की टीम मौजूद है।बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर...
उत्तर प्रदेश 
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

आग लगने का कारण अज्ञात है और यह पता लगाने के प्रयास जारी
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश 
नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिराग नगर में...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर...
उत्तर प्रदेश 
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश 
नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या