गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी

एम-2/703 से गिरकर एम-2/603 की बालकनी में पहुंच रहे बड़े पत्थर, नेट ने कई बार टाला हादसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के एम-2 टावर में पिछले करीब छह महीने से पत्थर गिरने की समस्या बनी हुई है। एम-2 टावर के फ्लैट नंबर 703 से पत्थर गिरकर एम-2/603 की बालकनी में पहुंच रहे हैं। लगातार पत्थर गिरने के कारण निवासी डर के साये में रहने को मजबूर हैं।

एम-2/603 की निवासी मनीषा अग्रवाल ने बताया कि उनकी बालकनी में सुरक्षा के लिए नेट लगा हुआ है। ऊपर से गिरने वाले बड़े-बड़े पत्थर कई बार इसी नेट पर आकर रुक जाते हैं, जिसकी वजह से नीचे के फ्लैटों और खड़ी गाड़ियों को नुकसान होने से बच जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार उनके घर की बालकनी में भी बड़े-बड़े पत्थर आकर गिरे हैं।

सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा ये खबर भी पढ़े : सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा

मनीषा अग्रवाल ने बताया कि पिछले छह महीने से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और इस संबंध में कई बार आरडब्ल्यूए कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। शुक्रवार को भी एम-2/703 से बहुत बड़े-बड़े पत्थर गिरे, जिससे हादसा होते-होते बच गया।

14aug6123

उन्होंने कहा कि जिस फ्लैट से पत्थर गिर रहे हैं, उसके मालिक द्वारा अभी तक आवश्यक रिपेयर नहीं कराया जा रहा है। यदि समय रहते रिपेयर नहीं कराया गया और इस कारण कोई दुर्घटना होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित फ्लैट मालिक और मौजूदा आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की होगी।

मनीषा अग्रवाल ने कहा कि लगातार पत्थर गिरने के कारण फ्लैट निवासी डर के साये में जी रहे हैं। उन्होंने आरडब्ल्यूए से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एम-2/703 की आवश्यक मरम्मत कराई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले आवश्यक कार्रवाई हो सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी