संविदा कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
लखनऊ। पावर कार्पोरेशन के अन्तर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का 107 दिनों में 82 दुर्घटनाएं हुई, जिसमें से 44 कर्मचारियों की मृत्यु और 38 गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको ध्यान में रखकर संगठन ने मृतक कर्मचारियों की आत्मा कि शान्ति के लिए लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ये जानकारी पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश 15 मई 2017 का उल्लंघन कर लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी कर दी गई है जिसके कारण कार्य कर रहे कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने से जहां एक तरफ इन कर्मचारियों कि बड़े पैमाने पर दुर्घटनाओं में मौतें हो रही है, वहीं उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।जिस पर पावर कारपोरेशन प्रबंधन व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लेबर का अनुबंध कर लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालन जैसे घातक व तकनीकी कार्य कराया जा रहा है तथा कर्मचारियों की कमी के कारण अकुशल कर्मचारियों से नियम विरुद्ध लाइन का कार्य कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
