धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभु झूलेलाल महोत्सव--किशन राजपाल 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोंडा । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी समाज गोंडा प्रभु झूलेलाल महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाएगा। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलेलाल चालीहा महोत्सव 13 जुलाई से शुरू हो चुका है चालिहा व्रत धारी व्रत के कठोर नियमों का पालन करते हुए झूलेलाल मंदिर में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। 13 अगस्त को पूज्य झूलेलाल धर्मशाला में भगवान झूलेलाल की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। 14 अगस्त से प्रातः 9:00 बजे एवं शाम 8:30 बजे नित्य आरती एवं भजनों का कार्यक्रम होगा जो की 22 अगस्त तक निरंतर चल रहा है। 
 
 17,18 एवं 19 अगस्त को पूज्य झूलेलाल धर्मशाला से सुबह 5:00 प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दिन बुधवार 19 अगस्त को झूलेलाल धर्मशाला में ही आरती भजन कार्यक्रम के उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं एवं वृद्ध माता को सम्मानित किया जाएगा। 21 अगस्त को होटल रॉयल पैराडाइज में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कानपुर के स्टार ग्रुप एवं मुंबई के देवांश मुख्य रूप से अपनी प्रस्तुति देंगे।
 
कार्यक्रम के पश्चात भव्य  भंडारे का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में अशोक कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र एवं अभिषेक कुमार अखिल निदेशक उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी लखनऊ के रूप में उपस्थित रहेंगे। 23 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से गुरु नानक मार्केट के झूलेलाल मंदिर में , एवं 9:30 बजे से पूज्यझूलेलाल धर्मशाला के मंदिर में हवन पूजा का कार्यक्रम होगा।
 
23 अगस्त को ही दोपहर 1:00 बजे से प्रभु झूलेलाल की मूर्ति के साथ झांकियो की भव्य शोभायात्रा पूज्य झूलेलाल धर्मशाला से निकाली जाएगी। जिसके शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कर्नलगंज में विसर्जन के साथ ही झूलेलाल महोत्सव का समापन हो जाएगा।
 
बच्चों की प्रतियोगिताओं में-
1.15 अगस्त 2026 को फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो कि कल दो प्रतियोगिताएं होंगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 2 साल से लेकर 7 साल के बच्चे भाग लेंगे इसके साथ ही फैशन शो प्रतियोगिता में 7 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चे भाग लेंगे। 2. 16 अगस्त 2026 को डांस प्रतियोगिता होगी जिसमें 8 साल से ऊपर के बच्चे भाग लेंगे।3. 17 अगस्त को झांकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
 
जिसमें 10 साल से ऊपर के बच्चे भाग लेंगे। 4. 18 अगस्त को आरती थाल प्रतियोगिता लाल साइ की माला एवं मुकुट प्रतियोगिता रखी गई है। व 5. 19 अगस्त को बहिराणा साहब प्रतियोगिता होगी। जिसमें 10 से लेकर 20 साल तक के बच्चे भाग लेंगे। 19 तारीख को ही भजन गायन प्रतियोगिता की जाएगी।
 
 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी