गोसाईगंज के घुसकर गांव में 15 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित
जेई ने बताई 33 केवी लाइन में फॉल्ट की वजह, स्टाफ की कमी बनी बड़ी वजह
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
- भीषण गर्मी से ग्रामीणों का हाल बेहाल, बढ़ी परेशानी
मोहनलालगंज, लखनऊ। गोसाईगंज ब्लाक क्षेत्र के घुसकर में गुरुवार रात करीब 2 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार शाम तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं।
और जब ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने के संबंध में अमेठी विद्युत उपकेंद्र के जेई अंकित सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण स्टाफ को वहां लगाया गया था, जिसके चलते घुसकर गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं थे।
क्षेत्र में लगातार कई घंटे से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। 11 केवी के दो पोल टूटने से बाधित चल रही विद्युत सप्लाई 15 घंटो से अधिक होने को है और अभी तक सप्लाई बहाल नहीं हुई। अमेठी विद्युत उपकेंद्र के जेई अंकित सिंह ने बताया कि पर्याप्त स्टाफ न होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
