रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता
नारी सेवा समिति ने चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन
लखनऊ। नारी सेवा समिति द्वारा छात्र -छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई । वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बालिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मंदिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्ग – स निवेदिता एवं अलिशा खान ने ( कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की प्रथम प्राप्त किया । नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र / छात्राएं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रो० उमेश कुमार सक्सेना तथा शिखा पाण्डेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर नारी सेवा समिति की अध्यक्षा सुमन पुरी, महासचिव नीरज पाठक, मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी डा० मीनू शर्मा, विद्यालय की प्रबंधिका डा० प्रियंका भार्गव, प्रधानाचार्य रीना पुरी,अल्पना मेहरोत्रा तथा बहुत अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मोना कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य अल्पना मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के समापन पर बाल शिक्षा निकेतन की प्रधानाचार्या रीना पुरी ने निर्णायकों, अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
