ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तहसील की बिजली घंटों गुल
आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों नही पहुंचे
- देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख
मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील की विद्युत सप्लाई के लिए मुख्य गेट के बगल रखे दो ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह अचानक धू-धूकर जलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें काफी ऊंचाई तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारियों ने एहतियातन मोहनलालगंज कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बावजूद कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रांसफार्मर के फुंकने से मोहनलालगंज तहसील की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। हालांकि विद्युत कर्मचारियों ने समय रहते कस्बे की सप्लाई बंद कर दी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। ट्रांसफार्मर जलने के कारण तहसील परिसर में बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन गई।हालाकि कुछ घंटो के अंदर ही बिजली विभाग ने जला ट्रांसफार्मर बदलकर तहसील की बाधित आपूर्ति चालू की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
