वृद्धजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनांक 12.08.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम  द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों से मुलाकात की गई । इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। आज कोई भिखारी व घुमंतू प्राणी  बेसहारा लावारिस ब्यक्ति नहीं मिले ।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट व मिशन शक्ति टीम के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध  नागरिकों  को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।

ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं से वसूली करना गलत: समिति ये खबर भी पढ़े : ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं से वसूली करना गलत: समिति

थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं  सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

फिरोजाबाद, नगर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध छदामी लाल जैन मन्दिर में ऊपरी मंजिल पर लगे पत्थर के गिरने से ग्लास की...
जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

— खून, शुगर, थायराइड से लेकर कैंसर, किडनी, आंख और दांतों की हुई जांच
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा मानकों को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से निदेशक एवं प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

पुलिस के एनकाउंटर की धमकी से आहत युवक ने दी जान

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना और धमकी का आरोप, कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 