सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय बनाधिकारी हरिकेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत जनपद संतकबीरनगर में शासन द्वारा वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख वृक्षारोपण कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया था। जिसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की जियोटैगिंग सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को जियोटैगिंग का कार्य इस माह पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज की स्थिति पर चर्चा, जैव चिकित्सा अपशिष्ट से संबंधित चर्चा और वाहनों से जनित पॉल्यूशन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इसी क्रम में जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एस के तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल,  जिला पंचायतराज अधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी,पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, बस्ती,एवं अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कई स्कूलों में दिलवाई गयी नशे से दूर रहने की शपथ ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कई स्कूलों में दिलवाई गयी नशे से दूर रहने की शपथ

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...