अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कई स्कूलों में दिलवाई गयी नशे से दूर रहने की शपथ
फिरोजाबाद ।रहना रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर कई स्कूल कॉलेजो में नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई जिसमे करीब 5000 से ज्यादा युवाओं नें शपथ ली
ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ख़ुशी दीदी ने कहा कि नशा कई प्रकार के होते है, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, ड्रग्स के साथ साथ आज के युवाओं में मोबाइल, सोशल मीडिया, गेम्स, फ़ास्ट फ़ूड का आदि का नशा है, जिसकी युवाओं को लत लग चुकी है। उन्होंने उसे छोड़ने के लिये पाँच बाते बताई, जो युवाओं को अपना लक्ष्य बहुत ऊंचा बनाएंगे। अच्छे दोस्त, अच्छे विचार, प्रतिदिन मैडिटेशन, डेली अच्छा कर्म जरूर करें।
विवेकानंद स्वामी को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी नें कहा कि ज़ब तक आप अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लो तब तक रुकना नहीं है।
इस कार्यक्रम की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण द्वारा बहुत सराहना की गयी।
इस प्रोग्राम का आयोजन कलावती इंटर कॉलेज, दाऊ दयाल पीजी कॉलेज औऱ इंटर कॉलेज, तिलक कॉलेज, वंडर वर्ल्ड स्कूल, बच्चू बाबा इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिव कुमार , राकेश गोयल, अविनाश , सुमन राठौर, नूतन बहन, तन्वी बहन सहित अन्य भाई बहन मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
