कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त  बैठक आयोजित की गई।
 बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस की पर्यवेक्षक श्रीमती संजीता सिंह तथा उत्तर प्रदेश काँग्रेस के पर्यवेक्षक  राजेश राज जीवन , प्रशांत तिवारी एवं श्रीमती संगीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों से संगठन की स्थिति की जानकारी ली, और कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
श्रीमती संजीता सिह  ने कहा कि काँग्रेस का संगठन लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और आम जनता के अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
राजेश राज जीवन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रशांत तिवारी एवं श्रीमती संगीता सिंह  ने भी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि काँग्रेस का संघर्ष देश के संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आम जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि फिरोज़ाबाद में काँग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करते हुए काँग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे और आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।

भाजपा सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है-राम आसरे विश्वकर्मा ये खबर भी पढ़े : भाजपा सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है-राम आसरे विश्वकर्मा

इस अवसर पर काँग्रेसजनो ने संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना