रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच रातभर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हुए। दोनों देशों के अधिकारियों ने हमलों और उनसे हुए नुकसान की जानकारी दी है।

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू ने रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन ने रातभर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए, जबकि यूक्रेन ने रूस पर कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया।

वोरोनिश क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने बताया कि ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। नोवोउस्मान्स्की जिले में एक बड़ी कंपनी द्वारा संचालित दो गोदामों में भी आग लग गई।

गुसेव के अनुसार, एक गोदाम में लगी आग करीब 16,000 वर्ग मीटर और दूसरे में करीब 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गई। ड्रोन के मलबे से तीन ट्रक और एक कार भी क्षतिग्रस्त हुए।

इन गोदामों के रूस की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज के लॉजिस्टिक्स केंद्र होने की बात सामने आई है। कंपनी ने सुरक्षा के लिए अपने केंद्रों को खाली कराया। बाद में उसने बताया कि आग बुझा दी गई है और सामान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

वाइल्डबेरीज के मुताबिक, प्रभावित केंद्रों से डिलीवरी कुछ समय के लिए रोक दी गई और सामान को अन्य लॉजिस्टिक्स केंद्रों पर भेजा गया।

ओरेनबर्ग क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी सोल्त्सेव ने बताया कि एक औद्योगिक क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन का मलबा गिरने के बाद आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रूस और क्रीमिया में 396 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना ने कीव में नोवा पोश्ता टर्मिनल, एक लॉजिस्टिक्स केंद्र और ज़ापोरिज्जिया में एक स्टील प्लांट को निशाना बनाया।

पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

रूस का आरोप है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना की सैन्य आपूर्ति और उपकरणों से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जाता था।

यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि शहर पर रूसी मिसाइलों और निर्देशित हवाई बमों से बड़ा संयुक्त हमला किया गया।

उनके अनुसार, हमले में छह लोगों की मौत और 19 लोग घायल हुए। कहा कि हमले में चार अपार्टमेंट इमारतों और कई गैर-आवासीय परिसरों को नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि हमले में रूस ने उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइलों, जिरकॉन मिसाइलों और निर्देशित हवाई बमों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमले से नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, कीव में मिसाइल हमले से एक संक्रामक रोग अस्पताल और कई कारोबारी प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए।

खेरसॉन और खार्किव में सब-स्टेशनों पर हमलों के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। डोनेट्स्क, निप्रॉपेट्रोव्स्क और मायकोलाइव क्षेत्रों में भी रातभर हमले होने की जानकारी दी गई है।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 120 से अधिक ड्रोन से हमला किया, जिनमें ज्यादातर ईरान में निर्मित ‘शहेद’ ड्रोन थे। उन्होंने रूस पर युद्ध को और तेज करने की तैयारी करने का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की।

यूक्रेन द्वारा रूस में वाइल्डबेरीज के लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निशाना बनाए जाने का अभियान भी तेज हुआ है। यह अभियान जुलाई के मध्य में शुरू हुआ था और अब रूस के कई क्षेत्रों तक फैल चुका है।

18 जुलाई से यूक्रेनी ड्रोन हमलों में वाइल्डबेरीज के 15 से अधिक लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें मॉस्को, ताम्बोव, लेनिनग्राद, क्रास्नोडार, वोल्गोग्राड और स्टावरोपोल क्षेत्रों के साथ क्रीमिया के केंद्र भी शामिल बताए गए हैं।

कीव का आरोप है कि वाइल्डबेरीज के कुछ लॉजिस्टिक्स केंद्र रूस की सैन्य आपूर्ति श्रृंखला में भूमिका निभाते हैं। वहीं, मॉस्को और कंपनी का कहना है कि ये केंद्र पूरी तरह नागरिक और वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव में मंगलवार की देर...
बिहार 
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

उत्तर प्रदेश

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति