बलोचिस्तान में सैन्य अभियान तेज, पंजगुर में गूंजे धमाके, क्वेटा अलर्ट

मोर्टार से धमाके होने की खबर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के पंजगुर जिले के चिडगी इलाके में बलोच विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया गया है।

इस दौरान अलग-अलग जगहों पर मोर्टार शेल दागे जाने की भी खबरें हैं। उधर, क्वेटा में पुलिस अधिकारियों के हथियार लूटने की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सैन्य अभियान के दौरान पंजगुर जिले में कई जगह तेज धमाके हुए हैं।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इस समय चिडगी और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की सेना का विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान अनेक स्थानों पर मोर्टार शेल दागे जाने से धमाके हुए हैं। सेना इस अभियान में ड्रोन का भी सहारा ले रही है।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि बलोचिस्तान के मध्य शहर और प्रांतीय राजधानी क्वेटा में 8 अगस्त की रात हथियारबंद लोगों ने कंबरानी रोड पर पुलिस ईगल स्क्वाड के लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनके हथियार छीन लिए।

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात   ये खबर भी पढ़े : रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

इस दौरान गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि हथियारबंद लोगों ने अधिकारियों के हाथ बांध दिए और उनके सरकारी हथियार अपने साथ ले गए।

द बलोचिस्तान पोस्ट का दावा है कि क्वेटा में सुरक्षा खतरे का अलर्ट जारी होने के बाद से पूरे शहर में फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि क्वेटा को बलोच लिबरेशन आर्मी से खतरा बरकरार है।

पुलिस के मुताबिक, मजीद ब्रिगेड के सुसाइड बॉम्बर्स समेत 4,000 बलोच लिबरेशन आर्मी के लड़ाके 14 अगस्त को क्वेटा शहर पर कब्जा कर सकते हैं। इस दौरान सरकारी इमारतों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 