भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान
फतेहपुर । एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड राम प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की।जनसंपर्क के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि रैली के माध्यम से आम जनता, मजदूरों, किसानों और मेहनतकश वर्ग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को रैली के उद्देश्यों की जानकारी देने तथा उन्हें दिल्ली पहुंचने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।जिला सचिव रामप्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर की दिल्ली रैली में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेंगे।इस दौरान फूलचंद्र पाल, सुमन सिंह चौहान, रामचन्द्र, पूरनलाल, जगदेव भाई सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
