फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत हो गई।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास हादसे में महिला समेत दो कांवड़ियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, राजेपुर क्षेत्र के डबरी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय कांवड़िये की मौत हो गई।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास कांवड़ियों के साथ हादसा हुआ। मैनपुरी के जंगपुरा निवासी गिरजा देवी पत्नी राम लड़ैत और थाना बेवर क्षेत्र के खाकेताल निवासी ऋषभ पुत्र माया प्रकाश अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर मार्कण्ड मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे।

साथियों के मुताबिक, करीब 25 से 26 लोग कांवड़ यात्रा पर निकले थे। सभी लोग पांचाल घाट से जल भरकर वापस लौट रहे थे।

योगी का यूपी बनेगा सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मॉडल ये खबर भी पढ़े : योगी का यूपी बनेगा सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मॉडल

इसी दौरान हवाई पट्टी के पास सामने से मोहम्मदाबाद की ओर आ रही बाइक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे से आए वाहन की चपेट में आने से गिरजा देवी और ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे । पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया।

वहीं, राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी के पास इटावा-बरेली हाईवे पर 22 वर्षीय विवेक पुत्र लालमन, निवासी गंगापुरवा थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज, हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि विवेक करीब 35 लोगों के साथ कांवड़ लेकर निकला था।

रास्ते में कांवड़ खंडित हो जाने के कारण उसके साथी पांचाल घाट जल लेने चले गए। विवेक अपने साथियों के साथ डबरी मार्ग के पास खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।

हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे ऑटो से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक

गुरसहायगंज से गोलकनाथ जा रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विवेक दो भाइयों में बड़ा था। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए दोनों सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

सीओ मोहम्मदाबाद अभय कुमार वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। दुर्घटना कर भागे वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 