एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार
फिरोजाबाद।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में रोगियों को वार्डो में शिफ्ट करने के लिये एक ही एम्बुलेन्स का उपयोग किया जा रहा हैं जिसके कारण वार्डो में भर्ती रोगियों को ट्रॉमा सेंटर परिसर में लगी सीटी स्कैन कराने के बाद वार्डो में जाने के लिये भीषण गर्मी में स्ट्रेचरों पर ही इंतजार करना पड़ता है
देश व प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन के स्वास्थ्य के लिये करोड़ो रूपये खर्च किये जा रहे है। लेकिन फिरोजाबाद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रोगियों को वार्डो में शिफ्ट करने के लिये एक ही एम्बुलेन्स का उपयोग 24 घण्टे किया जा रहा है। जिसका उदाहरण शनिबार को इसी से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर परिसर में लगी सीटी स्कैन करवाने आये रोगियों को एम्बुलेन्स के अभाव में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरानकाफी देर स्ट्रेचरों पर डले ही इंतजार करना पड़ा। जिसका कारण केवल एक ही एम्बुलेन्स का होना है। वह भी सपा सांसद अक्षय यादव द्वारा अपनी सांसद निधि के द्वारा जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई गयी थी। जो चौबीसों घण्टे रोगियों को ट्रॉमा सेंटर से वार्डो में शिफ्ट कराने में मददगार बनी हुई है। कभी-कभी तो इसके चालक को एक मिनट आराम करने की भी फुर्सत नही मिलती है।
जब कि रोगियों की संख्या में दिन रात इजाफा हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन भर्ती मरीजो के लिये एम्बुलेन्स की कोई व्यवस्था नही की गयी है। जिससे रोगियों को इस तरह इंतजार करने के लिये मजबूर न होना पड़े।
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
