बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

परिजनों को राहत राशि देने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव में मंगलवार की देर शाम अचानक तेज बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल हो गए।

गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की देर शाम मौसम अचानक खराब हो गया।

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार ये खबर भी पढ़े : बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

तेज बारिश के साथ जोरदार गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान ग्रामीण मनोज यादव के खेत में धान की रोपनी के लिए लाये गए मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गए। सूचना मिलने पर रजौली थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस घटना से दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत के तहत मिलने वाली सरकारी अनुग्रह राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव में मंगलवार की देर...
बिहार 
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

उत्तर प्रदेश

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 