वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपर सुबनसिरी ज़िले की 'म्रा वेलफेयर सोसाइटी' और 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' के प्रतिनिधियों के साथ आज इटानगर में बैठक की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री खांडू ने बताया कि उन्होंने 'वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम' पर चर्चा की। इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद दूर-दराज़ के सीमावर्ती गांवों में रहने की स्थिति को बेहतर बनाना, बुनियादी ढांचा सुधारना और लोगों के लिए अपने ही गांवों में रहने और तरक्की करने के बेहतर मौके पैदा करके पलायन को रोकना है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री खांडू, ने हाल ही में कहा था कि वह 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' के उस दावे और अपील के सिलसिले में भी बैठक करने वाले है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चीनी सेना ज़िले के टक्सिंग इलाके में भारत में घुसपैठ कर रही है।
सोसाइटी ने का दावा किया था कि चीनी सेना धीरे-धीरे टक्सिंग सर्कल मुख्यालय की ओर घुसपैठ कर रही है। इस मुद्दे पर खांडू ने कोई जानकारी नही दिया।
वहीं, मुख्यमंत्री खांडू और गृह मंत्री मामा नाटुंग समेत राज्य सरकार ने सोसाइटी के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। जबकि, सुरक्षा एजेंसियों ने भी पिछले दिनों इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया था। इस बीच सवाल उठाए जा रहे हैं कि सोसाइटियों द्वारा ऐसी बातें क्यों उठाई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
