पूर्णिया में घरेलू विवाद में शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

घटना पूर्णिया कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी स्थित एक को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर बताया जा रहा

पूर्णिया। पूर्णिया में रविवार को घरेलू विवाद के बाद पति द्वारा शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

घटना पूर्णिया कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर की है। मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है। शालिनी श्रीनगर स्थित प्लस टू स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वहीं, आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी स्थित एक को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है।

बांकीपुर उपचुनाव में बोले प्रशांत किशोर, यह मेरी नहीं, जनता की जीत ये खबर भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव में बोले प्रशांत किशोर, यह मेरी नहीं, जनता की जीत

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर राजकुमार यादव ने पत्नी शालिनी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर पहुंचे। वहां शालिनी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और कोई अन्य कारण है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राजकुमार यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की घटना से रेणु नगर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना से सहमे हुए हैं। मृतका के परिजन भी सदमे में हैं। मृतका के परिजन कुमार गौरी शंकर ने कहा, "हमें कुछ समझ नहीं आ रहा। घर में क्या हुआ, कैसे हुआ। शालिनी बहुत अच्छी थी। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

वहीं, सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि राजेश यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक शिक्षिका की इस तरह हत्या होना समाज के लिए शर्म की बात है। पुलिस को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

सोयाबीन की खेती: सोयाबीन की खेती के लिए आपको सही किस्में अपनाना जरूरी है. जानिए सोयाबीन की उन बढ़िया वैरायटीज...
खेती-बाड़ी 
सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

  सोना  और चांदी : सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। छोटी...
कारोबार 
अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

बालोतरा :राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के डर से खेत में...
विचार मित्र 
 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
उत्तर प्रदेश 
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन