कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी

बोले-खिलाड़ियों की सफलता युवाओं को करेगी प्रेरित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए लिखा, ''जो खेलेगा, वो खिलेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2026) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर पदक विजेताओं का स्वागत किया और खेलों में उनके अनुभवों के बारे में बातचीत की। 

 पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के हमारे शानदार पदक विजेताओं की मेजबानी कर खुशी हुई। खेलों के उनके अनुभवों के बारे में सुना। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।''इससे पहले प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए लिखा, ''जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत का उत्साह बढ़ाइए। भारत माता की जय!''

 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज ये खबर भी पढ़े :  बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

प्रधानमंत्री मोदी ने मुक्केबाजी, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी। ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि इस बार खेलों के कार्यक्रम में कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग जैसे कई पदक दिलाने वाले खेल शामिल नहीं थे।

भारतीय मुक्केबाजी दल ने ग्लासगो में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मीन लांबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घांघस (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) शामिल रहे। वहीं जादूमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को यादगार बताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए यह गौरव का क्षण था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेहद विनम्र हैं और उनसे मिलकर सभी खिलाड़ी बहुत खुश हुए। भारतीय जूडो टीम ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने 12 जूडो स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।

अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने इतिहास रचते हुए भारत को जूडो में पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया। अस्मिता राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका बनीं, जबकि हर्ष सिंह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडोका बने। भारतीय एथलेटिक्स दल ने प्रतियोगिता में 10 पदक जीते, जिनमें 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।

एथलीट गुलवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी और भारत को वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान दिलाएंगी।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

सना (यमन)। हूती (अंसार अल्लाह) ने लाल सागर में तनाव के बीच यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

सोयाबीन की खेती: सोयाबीन की खेती के लिए आपको सही किस्में अपनाना जरूरी है. जानिए सोयाबीन की उन बढ़िया वैरायटीज...
खेती-बाड़ी 
सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर